spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

बाली इन एक्शन : धामी से काशीपुर की कई समस्याओं के समाधान का आश्वासन लेकर वापिस लौटे दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता दीपक बाली एक बार फिर से एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्हें काशीपुर क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया जिस पर धामी नेउन्हें सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि भाजपा नेता दीपक बाली ने काशीपुर क्षेत्र में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने से जनता को हो रही परेशानियों तथा क्षेत्र की टूटी सड़कों और नेपा की खाली पड़ी करीब 800 एकड़ जमीन पर उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार देने के संबंध में बीती देर सांय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की और एक ज्ञापन देकर उक्त समस्याओं के तत्काल निस्तारण का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दरियादिली दिखाते हुए जमीनों के सर्किल रेट की तत्काल समीक्षा कर विसंगतियों को तुरंत दूर करने हेतु प्रदेश के वित्त सचिव आनंदवर्धन को आदेश जारी कर दिए। बाली ने जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाएं जाने के विरोध में पिछले काफी दिनों से धरना दे रहे वकीलों से अपनी हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दीपक बाली के अनुरोध पर केला मोड़ से आईआईएम तक 2 किलोमीटर टूटी सड़क और गांव वीरपुर से महुआखेड़ा गंज तक भयंकर रूप से टूटी पड़ी करीब 3 किलोमीटर की सड़क को बनाए जाने की शीघ्र घोषणा करने पर भी सहमति दे दी है। इन सड़कों का इतना बुरा हाल था कि इन पर चल पाना दूभर हो गया था और महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में तो उद्योगों के साथ साथ आम जनता को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इन दोनों सड़कों के बन जाने से जनता को काफी राहत मिलेगी। लोग काफी दिनों से इन सड़कों को बनाए जाने की मांग कर रहे थे।

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा काशीपुर क्षेत्र की जनता के प्रति दिखाई गई दरियादिली और काशीपुर के प्रति उनके स्नेह के लिए बाली ने क्षेत्र की जनता की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी और उन से विनम्र अनुरोध किया कि वे काशीपुर के प्रति इसी तरह अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखें क्योंकि यहां की जनता उनसे अथाह प्रेम करने के साथ-साथ विकास के प्रति भी बहुत उम्मीदें रखती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles