spot_img
spot_img
Thursday, June 25, 2026
spot_img

सुरकंडा देवी रोपवे बुधवार को रहेगा बंद , जानें वजह…

सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे तीर्थयात्रियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि  सुरकंडा देवी रोपवे का बुधवार  (5 अप्रैल ) को  संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल अतुल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को सुरकण्डादेवी रोपवे प्रॉजेक्ट कम्पनी प्रा.लि. टिहरी गढ़वाल द्वारा सुरकुण्डादेवी रोपवे का मासिक रूटीन/चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को सुरकुण्डादेवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।

वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से पैदल ही मंदिर की दूरी तय करनी पड़ेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles