spot_img
spot_img
Thursday, July 2, 2026
spot_img

बड़ी खबर काशीपुर : कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने पत्नी सहित किया सुसाइड

विकास अग्रवाल/आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कृष्णा हॉस्पिटल में कार्यरत एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी संग सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उक्त मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कृष्णा हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. इन्द्रेश शर्मा (बीएएमएस) अपने परिवार के साथ सैनिक कालोनी में निवास करते थे। उनकी पत्नी काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। उन्होंने अपने 12 साल के पुत्र की पढ़ाई भी बंद करवा दी थी। इसी सब से परेशान होकर उन्होंने अपनी पत्नी संग सुसाइड कर लिया।

एसपी ने बताया कि मौके से इंजेक्शन, सीरींज व सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। सभी जीचों की एफएसएल जांच करवाई जायेगी। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles