spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

किच्छा में भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने वाले पहुंचे जेल

किच्छा (महानाद): भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने वाले लोगों को पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र में प्रौढ़ शिक्षा कैंप की आड़ में भोले भाले लोगों को बहला- फुसलाकर धर्मांतरण (इसाई) कराने वाले अन्य धर्म के बरेली निवासी दो लोगों 1. विकास कुमार पुत्र स्व. रामचरन जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश तथा 2. अंकितपाल पुत्र चन्द्रपाल जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश को किच्छा पुलिस ने गिरफ्तार कर एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर धर्मांतरण एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

कोतवाल किच्छा धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा भोले भाले लोगों को बहला- फुसलाकर धर्मांतरण करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी के स्पष्ट निर्देश है कि जनपद उधम सिंह नगर में बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles