spot_img
spot_img
Monday, August 31, 2026
spot_img

प्रकाश सिटी के सामने मिला महादेव नहर में डूबे कामिल का शव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महादेव नहर में डूबे युवक का शव प्रकाश सिटी के सामने नहर से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा की लाइन नंबर 14 में रहने वाला 18 साल का कामिल पुत्र मोबीन अपने दोस्तों मोहम्मद तारिम, समीर मिकरानी, मोहम्मद फैजान व मोहम्मद उबैश के साथ सेंट्रो कार से काशीपुर घूमने के लिए आए था। काशीपुर में वह महादेव नहर के किनारे-किनारे घूमने लगे। इसी दौरान कामिल नहाने के लिए नहर में कूद गया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसमें बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कामिल उनकी आंखों से ओझल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार युसुफ अली, आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की दीम के साथ शाम 6 बजे से सर्चिंग अभियान शुरु किया। रात्रि के कारण कामिल कहीं नहीं मिला। आज सुबह फिर से अभियान शुरु किया गया। कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार कामिल का शव प्रकाश सिटी के सामने नहर से बरामद कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles