spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

काशीपुर की पूर्व एएसपी कमलेश उपाध्याय सहित तीन अधिकारी बने आईपीएस

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पूर्व में काशीपुर की एएसपी रहीं कमलेश उपाध्याय सहित 3 पुलिस अधिकारियों का आईपीएस के लिए प्रमोशन हो गया है।

केंद्र की अनुमति के बाद चमोली जिले के एसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, राजधानी देहरादून की एसपी देहात कमलेश उपाध्याय तथा एएसपी ममता बोहरा को आईपीएस संवर्ग में प्रमोशन दिया गया है।

केंद्र से अधिसूचना के साथ ही आदेश जारी हो गए हैं। भारत सरकार द्वारा चयन सूची वर्ष 2022 के लिए निर्धारित एवं उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5 के उप-नियम (1) के अंतर्गत उत्तराखंड संवर्ग आवंटित किया है।

जारी आदेश में लिखा गया है कि भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम 9 के उप-विनियम (1) के साथ पठित, राष्ट्रपति रिक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस सेवा के उक्त तीन सदस्यों को भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त किया जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles