spot_img
spot_img
Monday, August 31, 2026
spot_img

रामनगर : हाथियों ने पटक-पटक कर लेली घास लेने गई महिला की जान

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कॉर्बेट के कोसी रेंज में अपने मवेशियों के लिए घास लेने गई एक महिला को हाथियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।

आपको बता दें कि टेढ़ा गांव निवासी अनीता उर्फ अनी देवी (45 वर्ष) पत्नी जसपाल सिंह अपनी अन्य साथी महिलाओं के साथ अपने मवेशियों के लिए घास लेने कॉर्बेट के कोसी रेंज में गई थी। घास लेकर वापस लौटते हुए अचानक हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और अनीता को पटक पटक कर मार डाला। अनीता की साथी महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लहूलुहान स्थिति में पड़ी अनीता को आनन-फानन में सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी चिकित्सालय पहुंचे ओर मामले की जानकारी ली। रेंजर शेखर तिवारी ने ग्रामीणों से घटनास्थल के आसपास अकेले ना जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वहां गश्त बढ़ा दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles