spot_img
spot_img
Thursday, July 2, 2026
spot_img

काशीपुर : पोल खोल नामक एकाउंट से भाजपा नेता दीपक बाली पर आपत्तिजनक पोस्ट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पोल खोल नामक फेसबुक एकाउंट से भाजपा नेता दीपक बाली पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से उनके समर्थकों में रोष फैल गया। रोषित कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

दीपक बाली

आज भाजा नेता गगन कांबोज अनेकों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया साइट के फेसबुक एकाउंट्स द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली के खिलाफ अनर्गल बातें लिख कर आपत्तिजनक मीम्स बनाकर पोस्ट करके तथा वीडियोज एडिट करके दीपक बाली के चेहरे का प्रयोग करके दुष्प्रचार किया गया था। जब उन्होंने इस विषय में जानकारी जुटाइ्र तो पता चला कि इस मामले में अनूप अग्रवाल एवं उनके पुत्र की संलिप्तता है। तब उन्होंने अनूप अग्रवाल से अपने पुराने संबंधों की खातिर बात की तथा इस तरह के कार्य न करने का अनुरोध किया।

गगन ने बताया कि कुछ समय तक सब ठीक रहा परंतु 15 नवंबर को ‘पोल खोल’ नामक फेसबुक एकाउंट पर दीपक बाली का फोटो अभद्र भाषा का प्रयोग कर आपत्तिजनक केप्शन के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया गया। गगन कांबोज ने संदेह जताया कि पोल खोल आईडी भी इन्हीं लोगों द्वारा बनाई गई है।

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दीपक बाली के समर्थकों द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। जिसे अग्रिम जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

तहरीर देने वालों में बिट्टू राणा, पुष्प अग्रवाल, अमित सक्सेना, पवित्र शर्मा, अभिताभ सक्सेना, एडवोकेट सूरज सिंह कंबोज, मोहित सेहरावत, मनीष चावला, अभिषेक हांडा, गौरव कांबोज, अनिल कुमार, हर्षित पाठक, हरीश सैनी, सुधीर सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles