spot_img
spot_img
Friday, August 28, 2026
spot_img

जसपुर : 24 घंटे भी नहीं चली नादेही शुगर मिल, कल 16 को हुआ था पेराई सत्र का शुभारंभ

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिस शुगर मिल का कल बड़ी धूमधाम से शुभारंभ हुआ वह 24 घंटे भी ठीक से चल नहीं पाई और आज बंद हो गई।

आपको बता दें कि कल 16 नवंबर को नादेही शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, वर्तमान विधायक आदेश चौहान और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल ने जीएम विवेक प्रकाश के साथ किया था। लेकिन शुरु होते ही मिल तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गई। इसके पश्चात किसान यूनियन ने मौके पर पहुंच कर जीएम विवेक प्रकाश से बात कर कर्मचारियों के सहयोग से मिल पुनः चलवा दी।

यहां बता दें कि गत वर्ष भी मिल चालू होने के बाद तुरंत खराब हो गई थी। जिस पर स्थानीय विधायक ने मिल को चालू करने को लेकर प्रशासन पर दबाव डाला था। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गई थी। वही स्थिति एक वर्ष बाद पुनः लागू हो गई। बताना जरूरी है कि नादेही चीनी मिल की मशीन बदतर हालत में है। जिन्हें सजा संवार कर काम लिया जा रहा है। जरूरत है मिल की मशीनों को सही तरीके से दुरुस्त करने की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles