spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

गजब काशीपुर : पति की पिटाई कर तहसील से कर लिया पत्नी का अपहरण

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर तहसील से उसकी पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम पतरामपुर, जसपुर निवासी दिपांशु शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा ने सीओ काशीपुर को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 2.12.2023 को उसने ग्राम हसुपुरा, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी श्रेया शर्मा पुत्री नन्दलाल शर्मा से प्रेम विवाह किया था। दिनांक 4.12.2023 की दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी श्रेया शर्मा के साथ किसी काम से तहसील कार्यालय, काशीपुर में गया था तभी वहां पर श्रेया शर्मा के मामा और भाई लोकेश शर्मा, मोनू शर्मा, पिन्टू शर्मा एवं राहुल निवासीगण जटपुरा, जलालपुर 4 अज्ञात लोगों के साथ वहां आये और उसके व उसकी पत्नीके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह बेहोश होगया। शोर सुनकर आस पास के लोगों को आता देख उक्त सभी लोग उसकी पत्नी श्रेया शर्मा को जबरन अगवा कर ले गये तथा उसे जान से मारने की धमकी दे गये।

दिपांशु ने बताया कि आसपास के लोगो ने उसे इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही उसे होश आया उसने घटना की सूचना 100 नम्बर पर कॉल कर दी तथा कोतवाली काशीपुर में भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। दसने अंदेशा जताया है कि उक्त लोग उसकी पत्नी की साथ कोई भी संगीन वारदात कर सकते हैं तथा उसकी पत्नी को जानी माली नुकसान पहुंचा सकते हैं।

दिपांशु की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles