spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

काशीपुर के रजपुरा रानी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज दिनांक 19.12.2023 को विकासखण्ड काशीपुर के ग्राम पंचायत रजपुरा रानी में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम मे 156 पुरुष व 184 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 340 लाभार्थियों द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ ली गयी। विभागीय अधिकारियो द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को समस्त विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया एवं मौके पर लाभार्थियों को सम्बन्धित विभागों द्वारा राज सहायता पर निवेशों/सामग्रियों का विवरण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान 2 द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles