spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बार एसोसिएशन चुनाव काशीपुर : अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार चौबे और गिरजेश खुल्बे में कड़ी टक्कर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बार एसोसिएशन काशीपुर के चुनाव में हो रही मतगणना के चौथे राउंड में अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार चौबे और गिरजेश खुल्बे के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। चौथे राउंड में अवधेश कुमार चौबे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गिरजेश खुल्बे से 5 वोटों से आगे चल रहे हैं। अवधेश चौबे को 88 तो गिरजेश खुल्बे को 83 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं वीरेन्द्र चौहान को 30 मत प्राप्त हुए हैं।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभी तक अनूप कुमार शर्मा को 123, विधुशेखर को 71 मत प्राप्त हुए हैं। सचिव पद पर अमित कुमार ब्रह्मेश को 74, नृपेन्द्र चौधरी को 125 मत प्राप्त हुए हैं। उपसचिव पद पर सूरज कुमार को 155, सुखदेव सिंह को 40 मत प्राप्त हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर भुवन चंद्र नौटियाल को 77, सौरभ शर्मा को 120 मत प्राप्त हुए हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर मेहराज खान को 80 तथा सतपाल सिंह बल को 127 मत प्राप्त हुए हैं।

आय-व्यय निरीक्षक पद पर गौरव रावत को 34, हिमांशु विश्नोई को 91 तथा संतोष कुमार श्रीवास्तव को 72 मत प्राप्त हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार कुल 14 चक्रों में गणना होनी है। फाइनल परिणाम देर रात्रि तक आने का अनुमान है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles