spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

रामनगर : महिला पटवारी के घर में घुसकर ड्राइवर के साथ मारपीट

रामनगर (महानाद) : एक महिला पटवारी ने 4 लोगों पर उसके घर में घुसकर उसके ड्राइवर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हल्द्वानी में पटवारी के पद पर कार्यरत कोटद्वार रोड, मौ. खताड़ी, रामनगर निवासी शबाना परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 5.2.2024 को वह अपनी ड्îूटी से रात्रि के लगभग 8.30 बजे अपने घर खताड़ी पहुँची तो पड़ोस के रिजवान, रेहान पुत्रगण मौ. इस्लाम उसके ड्राइवर नौशाद को मारते हुए उसके घर में घुस गये और उसके साथ मारपीट करने लगे तथा जाते- जाते उसे व उसके ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देकर चले गये।

शबाना ने बताया कि पहले भी रिजवान, रेहान, फुरकान तथा हफीज ने उसके भाई अजीम के साथ मारपीट की है तथा इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी है। इस झगड़े में नौशाद का मोबाइल फोन भी खो गया है। उसे इन लोगो से अपनी जान-माल का खतरा है। शबाना ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शबाना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धारा 323, 452, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जोगा सिंह संधु के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles