spot_img
spot_img
Monday, June 29, 2026
spot_img

एक-एक दंगाई की पहचान कर की जाये कड़ी कार्रवाई : पुष्कर धामी

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था एपी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें। उन्होंने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आगजनी और पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान कर उन पर करवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाये।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव/ एडीजी अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय तथा अपर सचिव जेसी कांडपाल उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles