spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

वॉलीबॉल खेल रहे युवकों में हुआ विवाद तो पेट में चाकू से जानलेवा हमला कर किया घायल

जसपुर (महानाद) : वॉलीबॉल खेल रहे बच्चों में हुए विवाद में दो युवको ने एक युवक के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अमृतपुर पट्टी, जसपुर निवासी जमील शाह पुत्र हनीफ शाह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कल दिनांक 15.02.2024 को उसका छोटा बेटा समीर पड़ोस के रहने वाले मुस्तकीम (18 वर्ष) पुत्र चौनी के साथ वॉलीबॉल खेल रहा था, इसी बीच दोनों का आपस में विवाद हो गया। उनका बेटा घर आया और उसने उनके दूसरे बेटे गुलशेर से मुस्तकीम के साथ विवाद होने की बात बताई तो उनका बेटा गुलशेर समझाने के लिये फील्ड मे गया तो शाम के लगभग 5.30 बजे अमृतपुर पट्टी निवासी मुस्तकीम व सुहैल पुत्र चौनी ने चाकू से गुलशेर के पेट में वार कर दिया जिससे गुलशेर घायल हो गया। गुलशेर को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जमील ने उक्त युवकों मुस्तकीम व सुहैल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles