spot_img
spot_img
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

तलाकशुदा युवती को ब्लैकमेल कर की शादी, ठगे 10 लाख रुपये

देहरादून (महानाद) : एक युवती ने एक युवक के खिलाफ उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ शादी करने और उससे 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि एक युवती ने तहरीर देकर बताया है कि सन 2022 में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से उसकी मुलाकात वासीपुर, अमरोहा निवासी अजीत चौधरी से उसका संपर्क हुआ था। कुछ दिन बाद अजीत ने उसे देहरादून के लालतप्पड़ स्थित एक रिजॉर्ट में मिलने बुलाया।

युवती ने आरोप लगाया कि वहां पर अजीत ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो उसे कुछ याद नहीं रहा। इस दौरान अजीत ने उसके निजी पलों की कुछ वीडियो भी बना लीं। इसके बाद अजीत ने युवती को धमकी दी कि वह इन वीडियो को वायरल कर देगा और दबाव बनाकर उसने उससे 10 लाख रुपये ले लिए।

युवती ने बताया कि यही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर दबाव बनाकर पीड़िता से शादी भी कर ली। युवती ने बताया कि आरोपी अजीत उसके साथ मारपीट करता है। एक दिन अजीत ने उसके बच्चों के सिर पर गन लगाई और उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि अजीत अब भी उसे लगातार परेशान कर रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर व अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए वह अपनी रिपोर्ट दर्ज करवानेआई है।

पीड़ित युवती की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles