spot_img
spot_img
Monday, March 2, 2026
spot_img

बीएलओ बैठे हैं बूथों पर, मतदाता सूचियों में दर्ज करा लें अपना नाम : दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता दीपक बाली ने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जो मतदाता सूचियां बनी है उनका अवलोकन कर लें और यदि किसी मतदाता का नाम इन सूचियों में दर्ज नहीं हो पाया है तो समय रहते नाम दर्ज करा लें और यदि नाम में कोई त्रुटि रह गई है तो उसे भी सही करा लें।

बाली ने कहा कि मतदान हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है। अतः कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए इसके लिए मतदाताओं में जागरूकता होनी अति आवश्यक है। पिछले तीन दिनों अर्थात तीन मई से सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ मौजूद हैं जो मतदाता सूचियों में हुई त्रुटियों को ठीक करने का काम कर रहे हैं। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा रहा है और जिस मतदाता के नाम में कोई त्रुटि है वह त्रुटि भी दूर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार काशीपुर के अनुसार यह कार्य 9 मई तक चलेगा। निकाय चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने या ठीक कराने का यह अंतिम मौका है। अतः मतदाता जागरूकता का परिचय दें और अपने मताधिकार को लेकर यह सुनहरा मौका न छोड़ें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles