spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

रामनगर : वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै का आकस्मिक निधन

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : अमर उजाला के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं देवभूमि मीडिया क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै का आकस्मिक निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कल रात्रि किसी समय अपने घर की सीढ़ियां चढ़ते हुए जितेन्द्र पपनै का पैर फिसल गया जिससे उनके सिर में चोट लग गई और वे बेहोश हो गये। सुबह 5 बजे जब उनकी पत्नी ने देखा तो वे सीढ़ियों पर पड़े हुए थे। आनन-फानन में उनके परिजन उन्हें अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जितेंद्र पपनै के निधन पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष भाजपा मदन जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन बिष्ट, नरेंद्र शर्मा, गणेश रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, चंचल गोला, राजीव अग्रवाल, चंद्रसेन कश्यप, डॉक्टर जफर सैफी, गिरीश पांडे, श्यामलाल, सलीम अहमद, अरबाज खान, नितकश जोशी, प्रकाश भट्ट, रोशनी पांडे, साहिल, सलीम, बंटी अरोड़ा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles