spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

बुलेट ने मारी भाई-बहन को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

रामनगर (महानाद) : सांवल्दे क्षेत्र में सड़क किनारे नल से पानी भर रहे दो मासूम भाई-बहनों को एक बुलेट सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसकी दो साल की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के सांवल्दे पश्चिम निवासी मदन सिंह का 8 साल का बेटा पवन अपनी 2 साल की बहन अनुष्का के साथ सड़क किनारे एक नल पर पानी भरने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब दोनों भाई-बहन पानी भर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बुलेट आई और अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजन इलाज के लिए दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में अनुष्का के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी बुलेट को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। अब आरोपी बुलेट चालक की खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles