spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

गजब : ठगों ने पुलिसकर्मी की पत्नी से ही ठग लिये 99 हजार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : साइबर ठगों ने एक पुलिसकर्मी की पत्नी को ही चूना लगा दिया। ठगों ने उसके खाते से 99002 रुपये उड़ा दिये।

मौ. कवि नगर, काशीपुर निवासी उर्मिला ने बताया कि दिनांक 7.08.2024 को उनके मोबाइल पर एक नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपके पति जो पुलिस में है उनसे हमारी बात हो गयी है, आपके खाते में आरडी के 25 हजार रुपये भेजे गये हैं, चैक कर लो। जब उन्होंने चैक करने के लिए मैसेज खोला तो फोन करने वाले ने उनसे कहा कि मैम आपके मोबाइल पर चार नम्बर आये होंगे, आप मुझे बता दीजिए, मैं आपका पैसा कन्फर्म कर देता हूँ। उन्होंने वो नम्बर बता दिया जिसके बाद उनके खाते से पैसे कटने शुरु हो गये।

उर्मिला ने बताया कि जब तक वह फोन काटती तब तक उनके खाते से 99,002 रुपये निकल चुके थे। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

उर्मिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई भूपाल राम पौड़ी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles