spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

अवैध संबंधों के चलते हुई थी अनिल सिंह की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

खटीमा (महानाद) : पुलिस ने अनिल सिंह हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अनिल सिंह की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी।

आपको बता दें कि दिनाक 19-10-2024 को एक व्यक्ति ने खटीमा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनाक 18-10-2024 की रात्रि को उसके भाई अनिल सिंह को अभियुक्ता सुन्दरवती के घर में बुलाकर उसको वहां बंधक बना कर तथा उसके हाथ-बांध कर लाठी डन्डे व गर्म सरिये से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जब मृतक अनिल की मां व बलराज सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया तो अभियुक्तगण उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गये। जिसके बाद अनिल सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल, खटीमा ले गये तो वहां डाक्टर ने अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

तहरीर के आधार पर धारा 103(1) /351(2) 127(2)/3(5) बीएनएस बनाम 1.कृकृण सिंह पुत्र जगन्नाथ 2. सुमित सिंह पुत्र रूप सिंह तथा 3. सुन्दरवती पत्नी स्व. शिव कुमार निवासी ग्राम जादौपुर, खटीमा जिला उधम सिंह नगर तथा अन्य अज्ञात लोग पंजीकृत किया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी व एसपी सिटी के निर्देशन तथा सीओ खटीमा के पर्यवेक्षण पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा साथ ही फोरेंसिक टीम की मदद ली गयी, जिनके द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही एवं सुरागरसी पतारसी करते हुए 24 घंटे के अन्दर दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुये उनकी निशानदेही घटना में प्रयुक्त आला ए कत्ल लाठी, डन्डे तथा नुकीली सरिया बरामद की गयी।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि अभियुक्त कृष्ण सिंह की भाभी सुन्दरवती पत्नी स्व. शिवकुमार सिंह राणा के साथ मृतक अनिल सिंह के अवैध संबंध थे। विरोध किये जाने पर पूर्व में अनिल सिंह ने अभियुक्त सुमित के साथ मारपीट व गाली गलौज की थी। जिस कारण दोनों अनिल सिंह के साथ रंजिश् रखते थे। जिस पर अभियुक्तगण द्वारा अनिल सिंह को कमरे बंधक बनाकर हाथ बांध कर तथा मुंह मे कपडा ठूंस कर लाठी-डण्डे पीटकर तथा गर्म सरिया से जलाकर व गोद कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- कृष्ण सिंह पुत्र जगन्नाथ
2-सुमित सिंह पुत्र रुप सिंह निवासीगण ग्राम जादौपुर, खटीमा, खटीमा, जिला उधम सिंह नगर।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles