spot_img
spot_img
Wednesday, June 10, 2026
spot_img

बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आबिद गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : पंतनगर क्षेत्र में 2 बंद पड़े घरों में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मणिकांत मिश्र ने बताया कि दिनांक 26-08-2024 जवाहर नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी रमेश सिंह बिष्ट एवं हरकराना, पंतनगर निवासी ललित मोहन शाह ने तहरीर देकर अपने-अअपने घरों में चोरी हो जाने की सूचना दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियोग के सफल अनावरण हेतु एसपी सिटी मनोज कत्याल एवं सीओ निहारिका तोमर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक पन्तनगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आबिद पुत्र मौ. हुसैन निवासी होगपुर, गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को थाना क्षेत्र पन्तनगर नगला बाईपास पर वर्कशॉप के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किये गये सोने-चांदी के आभूषण, भगवानों की मूर्तियां तथा नकदी बरामद की गई।

एसएसपी मिश्र ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो घटना के दौरान मोबाइल का प्रयोग नहीं करता है। पूर्व में भी जेल जा चुका है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 27/06/2024 को रात्रि में जवाहर नगर क्षेत्र में 2 बन्द घरों के ताले तोड़कर लाखों के कीमती जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी। अभियुक्त आबिद ने पुलिस से बचने के लिए किसी मामले में रामपुर न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया था तथा मामला शान्त होते देख दिए 5/09/2024 को अपनी जमानत कराकर दिनांक 08/09/2024 को जवाहर नगर में की चोरी के छुपाये सामान को ले जाकर बेचने की फिराक में था।

बरामदगी माल के आधार पर थाना पंतनगर पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। उक्त अभियुक्त के कब्जे उपरोक्त चोरी का माल के अनावरण में पुलिस द्वारा सुरागरसी लगन व मेहनत से कार्य कर उक्त माल कीमती करीब 5 लाख 20 हजार की बरामद कर चोरी का सफल अनावरण किया गया है। जिसकी जनता को लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles