spot_img
spot_img
Thursday, April 23, 2026
spot_img

कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दी भाजपा मंडल अध्यक्षों को शुभकामनायें

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश हाई कमान द्वारा नगर मंडल जसपुर से राजकुमार चौहान को पुनः नगर मंडल अध्यक्ष, भरतपुर मेघावाला मंडल से राजकुमार गुम्बर को पुनः मंडल अध्यक्ष, महुआडाबरा मंडल से मनप्रीत सिंह लाडी को मंडल अध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनायें दीं।

वहीं तीनों मंडल अध्यक्षों ने पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

बुद्धवार देर शाम तीनों मंडल अध्यक्षों के नाम की लिस्ट जारी होते ही तीनों मंडल अध्यक्षो को सोशल मीडिया पर बधाई एवं शुभकामनायें मिलने लगीं। उन्हें पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, दर्जा मंत्री मुकेश कुमार, मनोज पाल, डॉ. सुदेश कुमार, बलराम तोमर, शीतल जोशी, कमल चौहान, खड़क सिंह चौहान, सुधीर विश्नोई, अमित विश्नोई, प्राशीष विश्नोई, तरुण गहलौत, विमल अग्रवाल आदि ने बधाई दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles