spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को मिली तैनाती, देखें आदेश…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों को सौगात दी है।12 पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। इसमें से तीन अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं, तो वहीं  बाकी अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया है। वहीं प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को तैनाती भी दे दी गई है। जिसका आदेश जारी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं उसमें 3 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

बताया जा रहा है कि रेनू लोहनी, उत्तम सिंह नेगी और स्वप्न किशोर सिंह का ग्रेड बढ़ाया गया है। यह तीनों ही अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 2 से श्रेणी वन के लिए पदोन्नति किए गए हैं। इनके साथ ही पंकज गैरोला, मनोज कुमार ठाकुर और वीर सिंह को भी प्रमोशन मिला है, इनकी तैनाती आदेश भी जारी किए गए है।

देखें आदेश

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles