spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

एमएनए के आक्रोश का प्रतिफल : रामनगर रोड पर कई व्यापारियों के हुए चालान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रातः गंदगी पाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ. अमरजीत साहनी को दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 9.5.2024 को नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग रामनगर रोड स्थित प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध अतिक्रमण करने, कूड़ा गंदगी तथा निर्माण कार्य से संबंधित बेस्ट मटेरियल रोड पर डालने के कारण 6 प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध पांच हजार रुपये का जुर्माना आरोपित कर नोटिस जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त एक प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध कूड़ा गंदगी करने हेतु कार्रवाई कर जुर्माने के रूप में 1 हजार रुपये नगद जमा करवाये गए।

मौके पर कर एवं राजस्व निरीक्षक अब्दुल सलीम, डीईओ धनवीर सिंह, विक्रांत यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles