spot_img
spot_img
Saturday, June 6, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : माफिया अतीक अहमद का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, अदालत में फूट-फूट कर रोया अतीक

झांसी (महानाद) : उमेश पाल के हत्यारोपियों को खोज रही यूपी एसटीएफ की टीम ने 5 लाख रुपये के इनामी अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का झांसी में एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर में ढेर होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उमेश पाल मर्डर केस में नाम आने के बाद से ही दोनों की तलाश की जा रही थी, आज आखिरकार सफलता हाथ लगी।

आपको बता दें कि अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम दोनों उमेश पाल मर्डर में केस में वांछित थे। दोनों के सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। एनकाउंटर में यूपी एसटीएफ की टीम को डिप्टी एसपी नावेंदु और डिप्टी एसपी विमल ने लीड किया। पुलिस को मौके से विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं।

इस बीच, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है, ‘यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं, उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था।’

वहीं, जब अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में उसके बेटे असद के एनकाउंटर की खबर दी गई तो वह फूट-फूट कर रोने लगा। अतीक अहमद का भाई अशरफ भी अपने भतीजे असद के मुठभेड़ में मारे जाने पर भावुक हो गया। अतीक अहमद को उमेश मर्डर केस में पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था।

उधर, उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने असद के एनकाउंटर पर सीएम योगी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles