spot_img
spot_img
Thursday, May 7, 2026
spot_img

काशीपुर : प्लॉट पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्लॉट पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश करने बाउण्ड्री की ईंट उखाड़ने से मना करने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक महिला और उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी रियाज अहमद पुत्र आशिक अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के शाहिद व आबिद पुत्रगण शेर मौहम्मद से 2016 में एक प्लाट खरीदा था। जिसकी पूरी कीमत अदा कर दी थी। परन्तु आबिद व शाहिद ने धोखे से कथित प्लॉट नाजिर हुसैन व कय्यूम को बेच दिया। ये लोग जबरदस्ती उसके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। उसने समझाया कि ये प्लॉट मैं पहले ही खरीद चुका हूँ । जिससे ये लोग मुझसे रंजिश रखने लगे।

रियाज ने बताया कि 25 अप्रैल 2023 को सुबह करीब 9ः00 बजे नाजिर पुत्र शाकिर हुसैन, कय्यूम पुत्र शफीक अहमद, महमूद हसन उर्फ गामा, आबिद हुसैन पुत्रगण शेर मौहम्मद, मौ. हसन पुत्र महमूद हसन उर्फ गामा, जावेद पुत्र आबिद एक राय होकर हाथों में लाठी डण्डे लेकर प्लॉट में घुस आये और गाली गलौच करते हुए बाउण्ड्री की ईंट उखाड़ने लगे। उसने व उसकी पत्नी कामिनी व बेटे आजम ने ईटे उखाड़ने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसकी पत्नी को काफी चोटें आयी जिसका सरकारी अस्पताल काशीपुर में इलाज कराया। इसके बाद डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles