spot_img
spot_img
Friday, April 17, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : कल नहीं बटेंगे पंचायत चुनाव के चुनाव चिन्ह

देहरादून/नैनीताल (महानाद) : पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल 14 तारीख को बटने वाले चुनाव चिन्ह को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

उक्त आदेश जारी करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट, उत्तराखण्ड, नैनीताल में योजित रिट याचिका शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में दिनांक 11 जुलाई, 2025 को पारित आदेश के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा एक स्पष्टता (Clarification) प्रार्थना-पत्र हाईकोर्ट में दाखिल किया गया है, जिस पर दिनांक 14.07.2025 को पूर्वाह्न में सुनवाई होनी नियत हुई है।

अतः इस संबंध में दिनांक 14.07.2025 को उम्मीदवारों हेतु निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को अपराह्न 02.00 बजे तक स्थगित किया जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles