spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया

नई दिल्ली (महानाद) : लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया है। आयोग के निर्देश पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय को बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए 6 राज्यों -उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा हिमाचल प्रदेश के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles