spot_img
spot_img
Sunday, April 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : हल्द्वानी पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर

हल्द्वानी (महानाद) : बनभूलपुरा के दंगाईयों पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। आज पुलिस ने श्रहर में बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर जगह-जगह लगा डाले।

आपको बता दें कि दिनांक 8.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा एसपी सिटी हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। उक्त पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये हैं।

अब आज पुलिस ने उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह चस्पा किए गए हैं तथा पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743, 9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles