spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

भाजपाईयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जोरदार स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भरतपुर मेघावाला मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एवं पुरुषों एवं मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने जनता से कहा मैं कोई वोट मांगने या चुनाव लड़ने की दृष्टि से जनता के बीच नहीं आया हूं। मुझे उत्तराखंड की जनता से बहुत प्यार है। जिस तरह मैं भगवान राम और मां भगवती को मानता हूं उसी तरह मैं उत्तराखंड की जनता जनार्दन को उनके रूप में देखता हूं।

कोश्यारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे एक उत्तराखंड के छोटे से कस्बे से उठाकर महाराष्ट्र गवर्नर बना दिया। हमारे देश के प्रधानमंत्री उत्तराखंड के लिए विशेष दृष्टि रखते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की गरीब जनता के लिए अनेकों प्रकार के रोजगार दिए हैं।

स्वागत समारोह में भरतपुर मेघावाला वाला के अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, महामंत्री रवि उर्फ प्रेम साहनी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, पूर्व जसपुर विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर जिला अ

 

ध्यक्ष गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, उमेश चौबे, सतपाल, गुरना

 

म सिंह, सोनू प्रजापति, महिला मोर्चा से रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी,

 

शबाना खान, रजनी, निर्मला साहनी आदि शामिल थे।

वहीं जसपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत मंडप में आयोजित

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। प्रदेश सरकार की नीतियों  की जमकर तारीफ की।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, शीतल जोशी, मनोज पाल, खड़क सिंह चौहान, कमल चौहान, डॉ सुदेश, राजकुमार सिंह, सुधीर विश्नोई, राजकुमार  गुंबर, गौतम गिरी, अशोक खन्ना, हुकम सिंह, विशाल कश्यप, महिपाल सिंह, विजेंद्र गहलोत वीरेंद्र चौहान, बलराम तोमर, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles