spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

जसपुर : जायदाद के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, तोड़ दिया हाथ, फोड़ दिया सिर

जसपुर (महानाद): एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे पर उसका हाथ तोड़ने और सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महुआडाबरा, जसपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र नन्हें सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ टाइम पहले उसके और उसके भाई प्रमोद कुमार के बीच जायदाद का बंटवारा हुआ था। जिससे प्रमोद नाखुश था और इसी कारण उससे रंजिश रखने लगा। समय समय पर प्रमोद कुमार उसके साथ गाली गलौच करता रहता तथा जान से मारने की धमकी देता रहता था। उसने कई बार इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस द्वारा उसकी कोई सुनवाई नहीं की गयी।

वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 6ः30 बजे वह दुकान से दूध लेकर आ रहा था तभी घर के बाहर गली में पीछे से उसका भाई प्रमोद कुमार व उसका भतीजा आदित्य आ गये और जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लाठी से वार किये, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद उसके भतीजे आदित्य चौहान ने उसके हाथ पर लाठी मारी, जिससे उसके बांये हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया। मौके पर पहुंचे उसके पिता, भतीजे हर्षित आदि लोगों उसे इन लोगों से बचाया लेकिन जाते-जाते यह लोग उसे गन्दी गन्दी गालिया देते हुए बोले जब भी मौका मिलेगा हम तुझे जान से मार देगे, नहीं तो घर व जमीन हमारे नाम कर दे।

वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी गम्भीर हालत देखते हुए उसके पिता व अन्य लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल जसपुर पहुंचाया जहां सिर फटने से उसके सिर पर सात टांके आये हैं।

वीरेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रमोद कुमार तथा आदित्य सिंह के खिलाफ धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जावेद मलिक को सौंपी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles