spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

जसपुर : सिविल जज मनोज सिंह राणा के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ताओं द्वारा सिविल न्यायालय परिसर जसपुर में सिविल जज मनोज सिंह राणा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया तथा सिविल न्यायालय परिसर जसपुर में सफाई की गई।

इस अवसर पर सिविल जज मनोज सिंह राणा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तथा अपने कार्यालय और घर आदि के पास में प्रत्येक दिन सफाई करे तो गंदगी, महामारी, बीमारी आदि से बचा जा सकता है। इससे वातावरण एवं आसपास के स्थान स्वच्छ रहेंगे।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता राजवीर सिंह, भूपेश राय वर्मा, पीएलबी वीर सिंह गौतम, आदेश कुमार, संगीता रानी, मुनेश कुमारी, लता, जितेंद्र कुमार, चंद्रवीर सिंह, कोर्ट स्टाफ से पीयूष बाबू, विमल बाबू, नाजिम बाबू, अनुज कुमार, मिथिलेश कुमार, राकेश कुमार आदि लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles