spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

चारधाम यात्रा : केदारनाथ धाम के लिए सभी हवाई सेवाएं इस दिन से होंगी बंद

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। लोग रोजाना हवाई सफर कर केदारनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे है। लेकिन चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट आ रही है। बारिश की वजह से केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं को बंद किया जा रहा है। मॉनसून की दस्तक के कारण सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद होने जा रही है। 30 जून से हवाई सेवाएं बंद होने जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मॉनसून की दस्तक से पहले सुरक्षा के लिहाज से ये फैसला लिया गया हैं। केदारनाथ के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। पहले 10 जुलाई तक हेली सेवाएं देने का फैसले लिया गया था लेकिन अब उसे बदल दिया गया है। केदारनाथ में कुल 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस साल 81 हजार से ज्यादा केदार भक्तों ने हेली सेवा का लाभ लिया। अब सितंबर से हेली सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के लिए छह मई से हवाई सेवाएं शुरू हो गई थीं। नौ हवाई कंपनियों द्वारा सेवा दी जा रही थी। सात हवाई कंपनियां अब तक लौट चुकी हैं। हेली कंपनियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए सेवाएं देने का निर्णय लिया है। केदारनाथ में मौजूदा वक्त में आर्यन व हिमालय हेली अपनी सेवाएं दे रही हैं, जो 30 जून से बंद हो जाएगी। इस वर्ष 14,665 उड़ानों से कुल 81,494 तीर्थ यात्री बाबा के दर पर पहुंचे हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles