spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

भारत के प्रथम सीडीएस की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की तथा उनसे बातचीत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles