काशीपुर : कोतवाली पुलिस द्वारा दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का एलान है गलत

0
465

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली पुलिस द्वारा दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का किया जा रहा एलान गलत है। कर्फ्यू रात्रि 7 बजे से सबुह 5 बजे तक ही लागू है तथा आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने का समय 2 बजे है।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा आज से आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने का समय 2 बजे निर्धारित किया है। तथा रात्रि कर्फ्यू का समय सायं 7 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। लेकिन आज काशीपुर कोतवाली द्वारा यह एलान कराया गया कि उक्त कर्फ्यू दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए लागू है। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि दो बजे के बाद कोई अपने घरों से बाहर न निकले।

Advertisement

जब इस संबंध में महानाद द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कफ्र्यू रात्रि 7 बजे से सबुह 5 बजे तक ही लागू है तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का समय 2 बजे है। पुलिस से शब्दों के चयन में गलती हुई है। उन्होंने कहा कि वे सीओ काशीपुर को निर्देशित कर सही एलान करने के लिए कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here