जसपुर : पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकाली 100 मीटर लंबे तिरंगे की यात्रा, भाजयुमो ने कराई मैराथन दौड़

0
86

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूर्व सैनिकों की अगुवाई में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा से माहौल देश भक्ति में सराबोर हो गया। शहर की गलियां भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से गूंज उठी।

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के सौजन्य से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की अगुवाई में 100 मीटर (लगभग 328 फिट) लंबा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सुभाष चौक पर पूर्व विधायक द्वारा किया गया। जहां पर तिरंगा यात्रा से पहले पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने सभी पूर्व सैनिकों एवं मीडिया को कैप पहनाकर सम्मानित किया। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य सैनिक परिषद में नामित रिटायर सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेजर खड़क सिंह द्वारा पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को कैप पहनाकर धन्यवाद किया।

Advertisement

इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने संबोधन में तिरंगा यात्रा का आयोजन करने तथा पूर्व सैनिकों को याद कर उन्हें सम्मानित करने पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल भारी भीड़ को देखकर गदगद नजर आए। उन्होंने पूर्व सैनिकों द्वारा की गई देश सेवा के लिए उनकी सराहना भी की।

विशाल तिरंगा यात्रा सुभाष चौक/झंडा चौक से शुरू होकर मेन बाजार, कोतवाली रोड, अब्दुल बारी चौक, होली चौक, गांधी पार्क, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, अफजलगढ़ बस अड्डा, पुराना सिनेमा हाल, धर्म कांटा, लकड़ी मंडी चौराहा से होते हुए पुनः सुभाष चौक पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से कैप्टन अब्दुल हफीज, सूबेदार संतोख सिंह, हरपाल सिंह काम्बोज, सतीश फौजी, त्रिलोचन फौजी, सुरेंद्र सिंह, नवीन कुमार, जयप्रकाश, अमित कश्यप, सतनाम सिंह, चन्द्रपाल सिंह, हरदीप सिंह, सुधीर कुमार, तरुण गहलौत, अवलोक गोयल, अवलोक जैन, मौहम्मद यामीन, डॉ. सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति, देवेंद्र चौहान, कपिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शाहिद हुसैन, हाजी हनीफ, संजय खन्ना, संजय रावल, राहुल अग्रवाल, नासिर अली, महफूज अली, अर्पित रस्तौगी, बंटी बंसल, विमल, आशीष चौबे, सोहित जोशी, एसपी शर्मा, चेतन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अनिल नागर, दीपक राणा, अंकुर सक्सेना, आरपी सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा से पूर्व प्रातः सुभाष चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौजन्य से लायंस क्लब जसपुर के बैनर तले मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मैराथन दौड़ में भाग लेकर देश सेवा के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान युवाओं का जोश देखते ही बनता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here