spot_img
spot_img
Sunday, May 10, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : रामनगर रोड पर मिठाई की दुकान में लगी आग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): रामनगर रोड पर एक मिठाई की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि रामनगर रोड पर कुंदन स्वीट्स के सामने बहुत पुरानी भगवती स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण उक्त आग लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बादमौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles