spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विदेशी गिरफ्तार, मिला प्रतिबंधित सेटेलाइट फ़ोन

देहरादून (महानाद) :  देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से एक विदेशी नागरिक को प्रतिबंधित सेटेलाइट फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला निरीक्षक CISF, एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट, देहरादून सुनीता सिंह द्वारा चौकी जौलीग्रान्ट, थाना डोईवाला पर दी तहरीर में कहा गया कि बीते सोमवार को एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट मे स्क्रींनिग के दौरान चैंकिग में विदेशी नागरिक VICTOR SEMENOV S/O ALEXANDROVICH R/O H.N.-5 STREET MICHURINASKY MOSCOW (RUSSIA) से प्रतिबन्धित सैटालाइट फ़ोन बरामद किया गया है।

जिस पर चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट द्वारा बरामद प्रतिबन्धित सैटालाईट फोन व विदेशी नागरिक को हिरासत मे लिया गया। सुनीता सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 424/2022 धारा- 4/20 भारतीय टेलीग्राम एक्ट 1885 व 3/6 भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 बनाम VICTOR SEMENOV पंजीकृत किया गया है।

मुकदमे की विवेचना चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट उ0नि0 उत्तम रमोला के सपुर्द की गयी है। विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे विदेशी नागरिक/अभि0 उपरोक्त के विरूद्ध आरोप पत्र किता कर मय आरोप-पत्र के सम्बन्धित कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles