spot_img
spot_img
Thursday, April 30, 2026
spot_img

हरिद्वारः दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, तीन घायल…

उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रुड़की के मंगलौर में दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। यहां सामुदायिक केंद्र में मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार  धवार की रात मोहल्ला किला में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आस-पास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद भी दोनों पक्षों में हथियार चले।

काफी मुश्किल बाद पुलिस ने मामला शांत कराकर दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल कराने के लिए मंगलौर सामुदायिक केंद्र भेज दिया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles