spot_img
spot_img
Wednesday, July 1, 2026
spot_img
Home Blog Page 13

शासन ने किये एसपी ट्रेफिक सहित कई पीपीएस अधिकारियों के तबादले

0

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : शासन ने 5 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। संयुक्त सचिव विक्रम सिंह राणा ने उक्त का आदेश जारी कर दिया है।

1. एसपी ट्रेफिक देहरादून लोकजीत सिंह को एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था/शिकायत पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
2. उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर वीर सिंह को उपसेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर बनाया गया है।
3. उपसेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर विमल आचार्य को उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।
4. उपसेनानायक एसडीआरएफ शांतनु पाराशर को एएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है।
5. एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय अंकुश मिश्रा को एएसपी एलआईयू एवं सुरक्षा बनाया गया है।

मोबाइल में डाउनलोड हो गई एप्लीकेशन और उड़ गये लाखों

0

रुद्रपुर (महानाद) : एक व्यक्ति के मोबाइल में एक एप्लीकेशन डाउनलोड हो गई और फिर उसके जरिए उसके खाते से लाखों रुपये उड़ गये। उक्त व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस से उसकी रकम वापस दिलाये जाने की गुहार लगाई है।

कौशल्या इंक्लेव, रुद्रपुर निवासी राकेश काण्डपाल पुत्र योगेश काण्डपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 22-05-2026 को लगभग 3 बजे दिन में उनके द्वारा अपने फोन में मेल चैक की गयी, तो उसके फोन में एसबीआई से एक 70 हजार रुपये की संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने सम्बन्धी मेल आया था, जिसके उपरान्त उन्होंने बैलेंस चैक किया तो पता चला कि उनके खाते से दिनांक 22-05-2026 को 98,542 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था, जो कि उनके द्वारा नहीं किया गया था तथा न ही उक्त सम्बन्ध में उन्हें कुछ पता चला। जिसके बाद उनके द्वारा उक्त सम्बन्ध में 1930 पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी।

राकेश ने बताया कि इसके बाद शक होने पर उन्होंने अपने अन्य खातों का बैलेंस भी चैक किया गया तो उनके बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा गढ़ीनेगी कुण्डा के खाते से दिनांक 21-05-2026 को 97,583 रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक, शाखा जनता इण्टर कॉलेज, रुद्रपुर के खाते से दिनांक 21-05-2026 के 98,423 रुपये की अनाधिकृत ट्रांजेक्शन हुई थी, जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा पुनः दिनांक 22-05-2026 को ही एक अन्य शिकायत 1930 पोर्टल पर की गयी।

राकेश काण्डपाल ने बताया कि उक्त तीनों ट्रांजेक्शन उनके द्वारा नहीं की गयी हैं तथा न ही उन्हें उक्त ट्रांजेक्शन के सम्बन्ध में कोई मैसेज या अलर्ट प्राप्त हुआ। शक होने पर उनके द्वारा अपने फोन को चैक किया गया तो उनके फोन में एक गूगल वीडियो नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड हुई थी, जिसके कारण उनका फोन हैंग भी हो रहा था तथा बहुत स्लो काम कर रहा था।

राकेश ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कम्प्यूटर संसाधनों का प्रयोग कर उनके मोबाइल का अनधिकृत रूप से एक्सेस लेकर उनके खातों से कुल 2,94,548 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है। उपरोक्त व्यक्ति द्वारा उनके एचडीएफसी खाते से भी ट्रांसजेक्शन करने का प्रयास किया गया है, जो कि बैंक द्वारा निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई कर उनकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल के सुपुर्द की गई है।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित कई आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

0
उत्तराखंड सचिवालय सेवा में बंपर ट्रांसफर, बदली कई अफसरों की जिम्मेदारी

सुहानी अग्रवाल

देहरादून (महानाद) : शासन ने आईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित कई आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के दिए हैं, देखें पूरी लिस्ट –

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से किया रामनगर-काशीपुर रोड सहित करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज काशीपुर को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों का वर्चुअल उपस्थिति से शिलान्यास व लोकार्पण किया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए करोड़ों रुपए से होने वाले तीन कार्याे का शिलान्यास और दो विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

मेयर दीपक बाली काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास एवं लोकार्पण पर गहरी प्रसन्नता जताते हुए रामनगर और काशीपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर में आज जिन कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है वह सभी बहुप्रतीक्षित योजनाएं थी और काशीपुर की जनता को उनका लंबे समय से इंतजार था। इन कार्यों को करने से वे काशीपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।

विदित हो कि आज मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर-रामनगर एनएच-309 मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए 16.81 करोड़ रुपये, महाराणा प्रताप चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 4.30 करोड़ रुपये तथा ननकाना साहिब चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 3.35 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जिलास्तरीय प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के क्षेत्रीय कार्यालय, काशीपुर में प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर निर्माण कार्य (49.24 लाख रुपये) तथा स्टेडियम काशीपुर में ओपन जिम निर्माण कार्य (24 लाख रुपये) का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि उक्त परियोजनाओं से काशीपुर की यातायात व्यवस्था भी ठीक होगी और रामनगर काशीपुर के बीच में सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय जनता और बाहरी पर्यटकों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर से मुरादाबाद जाने वाली रोड के पैच वर्क कार्य को भी बरसात से पूर्व पूरा करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्यों को रोकती नहीं बल्कि आगे बढ़ाती है।

वहीं, मेयर दीपक बाली ने कहा कि प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा तथा युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने काशीपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, राज्य मंत्री शायरा बानो, डॉ. यशपाल रावत, आशीष गुप्ता, राहुल पैगिया, विजय बॉबी, मोहन बिष्ट, विकास प्राधिकरण के वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार पंकज चंदोला, नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, एमपी गुप्ता, प्रकाश नेगी, अनिल मित्तल, राजीव सेतिया, संजय भाटिया, हरीश जोशी, पुष्कर बिष्ट, चौधरी समरपाल सिंह, ईश्वर गुप्ता, अनीता कंबोज, सृष्टि आहूजा बंसल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

काशीपुर : मुर्सलीन ने की थी आत्महत्या या हुई थी हत्या, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाली गई लाश

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कटोराताल निवासी 17 साल के मुर्सलीन की मौत के मामले ने नया रुख अख्तियार कर लिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने 19 दिन बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए मुर्सलीन के शव को उसकी कब्र से निकाला है।

आपको बता दें कि नई बस्ती, कटोराताल, काशीपुर निवासी 17 साल के मुर्सलीन का शव विगत 17 मई 2026 की सुबह घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद उसकी मौत को आत्महत्या मानते हुए पुलिस ने मुर्सलीन के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था, जिसके बाद परिजनों ने मृतक को दफना दिया था।

लेकिन घटना स्थल पर पड़े खून और बेटे के सिर पर चोट के निशान ने पिता की बेचैनी को बढ़ा दिया और हत्या की आशंका के चलते पीड़ित पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां सबूतों के आधार पर हाईकोर्ट ने प्रसाशन को फिर से शव का पोस्टमार्टम करने के आदेश दिये गए आदेशो के बाद आज फॉरेंसिक टीम व प्रसाशन द्वारा शव को कब्र से निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

एसडीएम अभय प्रताप सिंह व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी

मृतक के पिता इमरान अली ने बताया विगत 16 मई 2026 की शाम बाल कटवा कर मेरे साथ था, उसके बाद 10 बजे के आसपास परिवार वालों से भी मुलाकात हुई थी, लेकिन अगली सुबह 6 बजे तीसरी मंजिल पर बने स्टोर में जाकर देखते हैं तो दुपट्टे की आधी गांठ मे लटका हुआ था। हमें ऐसा लगा कि यह सुसाइड केस है।

मृतक के पिता इमरान अली

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी, पोस्टमार्टम हुआ और एसएचओ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने लिखा है कि दम घुटने से मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद हमने गौर से देखा तो मुर्सलीन के सिर के पीछे चोट का निशान था। तभी मुझे शक हुआ, कमरे में सर्च किया तो वहां देखा तो कमरे में खून मिला और एक चादर खून से सनी मिली, उन्होंने एसएचओ को सूचित किया, उन्होंने फॉरेंसिक टीम भेजी। इसके बाद उन्हें पूर्ण यकीन हो गया कि उनके पुत्र का मर्डर हुआ है। इसके बाद उन्होंने जाकर हाईकोर्ट अपील की और कोर्ट ने आदेश कर दिया कर दिया।

इमरान अली ने बताया कि उनका पुत्र मुर्सलीन 17 वर्ष का था और उसका मौहल्ले में ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की के भाईयों ने उनके पुत्र को कई बार धमकाया भी था।

अधिवक्ता मौहम्मद अली

वहीं इमरान अली के अधिवक्ता मौहम्मद अली ने बताया कि हाई कोर्ट में अपील की गई थी। मृतक के सिर पर चोट का गहरा निशान है जो कि सुसाइड केस में नहीं आती, घर के अंदर ब्लड मिला है और एक खून से सनी चादर मिली है। बॉडी पर चेहरे पर घाव के निशान भी थे। आत्महत्या वाले मामले में ऐसी चोट के निशान नहीं होते। हाई कोर्ट में भी इसका जिक्र आया है। कोर्ट में जो फोटोग्राफ दाखिल हुए हैं उन्हें देखकर कोर्ट ने 3 जून 2026 को आदेश दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह रिपोर्ट जो दर्ज हुई है, वह डिले हुई है। 17 जून 2026 की घटना है और 1 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज हुई है क्योंकि परिवार वाले पुत्र की मौत के बाद बेहद ही गम में थे। उसके बाद एसएसपी उधम सिंह नगर, एसडीएम तथा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई, तब जाकर उन्होंने हाई कोर्ट की शरण ली।

उधर, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद एक बॉडी जो पहले दफना दी गई थी, उसको निकाला जा रहा है और बाहर निकालते समय जो प्रोटोकॉल होते हैं उसका अनुपालन किया जा रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम, मेडिकल आफिसर, रेवेन्यू विभाग की टीम ओर पुलिस की टीम तथा मृतक के परिजन उपस्थित रहे।

काशीपुर : फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में 3 पिस्टल के साथ 3 गिरफ्तार

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फर्जी आर्म्स लाइसेंस के मामले में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कल रात्रि में काशीपुर क्षेत्र से 3 अभियुक्तों को 03 अवैध शस्त्र (सेमीऑटोमैटिक पिस्टल) और 65 (.30 व.32बोर) कारतूस व 3 कूटरचित (फर्जी) लाइसेंस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ‘अपराध मुक्त उत्तराखण्ड’ के विजन तथा डीजीपी उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त कल जनपद काशीपुर कोतवाली में धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस के तहत 10 नामजद लोगों के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड के इंस्पेक्टर एमपी सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी के तहतउत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 3 अभियुक्तों को 3 अवैध शस्त्र, कारतूस व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी थाना साबिक, काशीपुर- बरामदगी 1 पिस्टल 30 बोर, 28 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस।
2 . जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर, काशीपुर – बरामदगी 1 पिस्टल 32 बोर, 18 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस।
3. अजीम पुत्र नन्हे पहलवान निवासी ग्राम व पोस्ट सिन्धोली जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी थाना काशीपुर- बरामदगी 1 पिस्टल 30 बोर, 19 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस।

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-
इंस्पेक्टर एमपी सिंह, अरुण कुमार, एसआई जगदीप नेगी, प्रकाश भगत, एएसआई सत्येन्द्र गंगोला, हे.कां. गोविन्द बिष्ट, रियाज अख्तर, सुरेन्द्र सामंत, कां. गुरवंत सिंह, सोनू पाण्डे तथा चालक संजय कुमार

जनपद ऊधम सिंह नगर टीमः-
एसआई सुनील सुतेड़ी, हे.कां. दीपक कुमार, कां. हरीश गोस्वामी व चालक ललित चौधरी

युवक का अपहरण करने का प्रयास कर लूटने वाले 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
AI Generated Picture

गदरपुर (महानाद) : पुलिस ने एक युवक का अपहरण करने का प्रयास कर उसके लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सरोवरग नगर, गदरपुर निवासी फईम अहमद पुत्र रहीस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से अपने घर सरोवरनगर आ रहा था, जब वह मसीत के पास पहुंचा तो कुछ लोग, जिसमें विकास सागर के साथ उसका भाई व अन्य चार पांच लोगों द्वारा उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी बलेनो के अन्दर डाल लिया।

फईम ने बताया कि उसके भाई द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए तो वे लोग उसे छोड़कर भाग गए। इस दौरान वे लोग उसके भाई का ओप्पो कम्पंनी का फोन छीन कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

फईम अहमद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विकास सागर, अमित सागर, प्रदीप दिवाकर व गोलू कोटिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3)-अपहरण, 308(2), 309(4), 351(3), 352, 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई प्रदीप शर्मा के हवाले की है।

नागनाथ मंदिर और गंगे बाबा मंदिर में चोरी

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नागनाथ मंदिर व गंगे बाबा मंदिर में चोरी की घटनायें सामने आई हैं। पुलिस ने तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेशनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 31.5.2026 की मध्य रात्रि में चोरों ने 5 कलश मन्दिरों के ऊपर के, तांबे का कलश मन्दिर के अन्दर से, 1 कमडंल गोरक्ष के धूने से, घन्टिया मंदिर परिक्रमा से तथा 4 दानपात्रों से पैसे चोरी कर लिये हैं। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई मीना रावत के हवाले की है।

वहीं, गंगे बाबा के सेवादार राजेश कुमार शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गंगे बाबा रोड, काशीपुर स्थित श्री गंगेबाबा मंदिर, उदासीन आश्रम में दिनांक 1.6.2026 की रात्रि करीब 2.30 बजे अज्ञात चोरों द्वारा शंकर मंदिर से तांबे के नाग, तांबे का कलश तथा तांबे का लौटा चोरी कर लिया गया है । चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी का सामान ले जाता दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व भी मंदिर में हनुमान के पास से पीतल की गदा तथा एक तांबे का लौटा भी चोरी किया गया है। उन्होंने चोर को शीघ्र पकड़ कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

काशीपुर : फर्जी लाइसेंस द्वारा शस्त्र खरीदने वाले प्रोपर्टी डीलर सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसटीएफ के इंस्पेक्टर ने एक प्रोपर्टी डीलर, उसके भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ फर्जी शस्त्र लाइसेंस के जरिए शस्त्र खरीदने के आरोप में गंभीर धाराओं में मकदमा दर्ज करवाया है।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने कोतवाली काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसएसपी एसटीएफ, देहरादून के आदेश दिनांक 25.02.2026 के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर में संचालित अवैध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में उनके द्वारा जांच की जा रही थी। जांच के दौरान निम्न व्यक्तियों-
1. नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मौहल्ला थाना साबिक, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
2. मौ. नसीम पुत्र नन्हें खान निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
3. मौ. दानिश उर्फ दानू पुत्र छुट्टन निवासी सरवरखेड़ा, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
4. सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी चामुंडा, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
5. विशाल राजपूत पुत्र लखेंद्र कुमार राजपूत निवासी पुंवाया, हाल निवासी काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
6. गुरताज सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी मेहरोत्रा फार्म, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
7. जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
8. मनजोत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम नत्थापुर, थाना पुवांया, जनपद शाहजहाँपुर (उ.प्र.), हाल निवासी काशीपुर।
9. अजीम पुत्र नन्हें पहलवान निवासी ग्राम एवं पोस्ट सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर (उ.प्र.), हाल निवासी काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। 10. गौरव अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी चामुंडा, काशीपुर, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। द्वारा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से फर्जी एवं कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बनवाकर जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित काशीपुर गन हाउस से शस्त्र क्रय किए जाने तथा उनका उपयोग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जांच के क्रम में काशीपुर गन हाउस के स्वामी सौभाग्य टंडन से उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा क्रय किए गए शस्त्रों से संबंधित अभिलेख, शस्त्र लाइसेंसों की सत्यापित प्रतियां तथा खरीद रसीदें प्राप्त की गईं। अभिलेखों के परीक्षण पर पाया गया कि सभी शस्त्र लाइसेंसों पर सम्पूर्ण भारत वर्ष हेतु वैध अंकित था तथा उन्हें जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहाँपुर द्वारा निर्गत दर्शाया गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहाँपुर से पत्राचार किया गया, जिसके उत्तर में अवगत कराया गया कि संबंधित व्यक्तियों के नाम कोई शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया है तथा जिन लाइसेंस क्रमांकों का उपयोग किया गया है, वे अन्य व्यक्तियों के नाम पर निर्गत पाए गए हैं।

इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल सिंह द्वारा की गई जांच में यह भी पाया गया कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने संगठित एवं योजनाबद्ध तरीके से अपने आधार कार्ड एवं अन्य अभिलेखों में स्थानीय पते के स्थान पर जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश का पता प्रदर्शित कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाए तथा उनके आधार पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाए। इनमें से कुछ कूटरचित शस्त्र लाइसेंस NIC के NDAL-ALIS पोर्टल पर भी प्रदर्शित पाए गए, जिनके आधार पर शस्त्रों का क्रय किया गया।

इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि उक्त कृत्य संगठित अपराध, कूटरचना, धोखाधड़ी तथा अवैध रूप से शस्त्र प्राप्त करने एवं उपयोग करने से संबंधित गंभीर संज्ञेय अपराध है, जो प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5) एवं 111 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दण्डनीय है। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

एसटीएफ इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उक्त 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 111, 3(5), 318(4), 336(3), 338, 340, 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसएसआई नवीन बुधानी के हवाले की है।

गढ़ीनेगी चुनाव अपडेट : भाजपा के तीन नेता पार्टी से निष्कासित

0

काशीपुर/गढ़ीनेगी (महानाद) : गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा ने अपने तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भरतपुर-मेघावाला, जसपुर मंडल भाजपा के महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी ने उक्त के संबंध में पत्र जारी कर कहा है कि मण्डल अनुशासन समिति द्वारा आपके विरोधी गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। आपको नवल सिंह (मण्डल मंत्री), भास्कर तिवारी (आईटी संयोजक), लवकुश प्रजापति (जिला कार्य कारणी सदस्य) निवासी गढ़ीनेगी बार-बार समझाने के बावजूद आपने पार्टी विरोधी गतिविधियों जारी रखी। संगठन के निर्देशो की अवहेलना की और व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता दी। लगातार अनुशासनहीनता के कारण जिलाध्यक्ष, मण्डल प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्ष की सहमति के पश्चात आप तीनों को तत्काल प्रभाव से भाजपा के पदों से पदमुक्त किया जाता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम, बैठक या गतिविधियों में उक्त नेताओं की सहभागिता अवैध मानी जायेगी।

 

BJP-Garhinegi