spot_img
spot_img
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

इंदिरा का जाना उत्तराखंड के लिए बड़ी राजनीतिक क्षति : हरभजन सिंह चीमा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा हृदयेश का जाना उत्तराखंड के लिए बड़ी राजनीतिक क्षति है।
भाजपा विधायक चीमा ने कहा कि इंदिरा हृदयेश एक सूझवान नेता थी और चाहें उनकी पार्टी अलग थी लेकिन मेरे उनसे व्यक्तिगत संबंध थे। उनके साथ संबंधों में कभी पार्टियां बीच में नहीं आईं। उनकी एक बड़ी खूबी यह थी कि वे जीवन पर्यंत कांग्रेस की सच्ची सिपाही रहीं और उन्होंने अपनी पार्टी को कभी धोखा नहीं दिया। चीमा ने कहा कि चाहें वे पक्ष में रहीं अथवा विपक्ष में, उनसे हमेशा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होती थी। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles