spot_img
spot_img
Sunday, August 2, 2026
spot_img

काशीपुर : किरायेदारों का सत्यापन ना कराने वाले 7 मकान मालिकों का चालान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रविवार को एसएसपी उधम सिंह नगर डाॅ. मंजूनाथ टीसी द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्तियों के विरुद्ध अभियान और सत्यापन के तहत एसपी अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के निर्देश पर कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में चैकी प्रभारी कटोराताल एसआई नवीन बुधानी ने मय पुलिस टीम के साथ मौहल्ला कटोराताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें 60 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और किरायेदारों का सत्यापन ना कराने वाले 7 मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का पुलिस एक्ट के तहत कोर्ट चालान किया गया।

कटोराताल पुलिस चज्ञैकी प्रभारी नवीन बुधानी ने सभी मकान मालिकों से आग्रह किया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के किराए पर कमरा न दें। पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में प्रभारी चैकी कटोराताल एसआई नवीन बुधानी, महिला हेड कां. संतोषी खड़ायत, कां. प्रेम व गिरीश शामिल थेे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles