spot_img
spot_img
Sunday, May 10, 2026
spot_img

राममय हुआ काशीपुर : हजारों रामभक्तों ने निकाली जन आवाहन यात्रा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज काशीपुर राममय हो गया। हजारों रामभक्तों ने आज 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जन आवाहन यात्रा निकाली।

आपको बता दें कि जैसे-जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राम भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। आज काशीपुर के रामभक्तों और सनातन धर्म के लोगों ने रामनगर रोड, स्थित रामलीला मैदान से जन आवाहन यात्रा निकाली। आज सुबह से ही रामभक्त रामलीला मैदान में एकत्रित होना चालू हो गए थे।

रामभक्त अपनी-अपनी टोलिया बनाकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए रामलीला मैदान में एकत्र हुए और फिर दोपहर 1.30 से जन आवाहन यात्रा निकाली। यात्रा रामलीला मैदान से चीमा चौराहा, माता मन्दिर रोड, रतन सिनेमा रोड, डॉक्टर लाइन, किला बाजार, मेन बाजार होती हुई रामलीला मैदान में जाकर समाप्त हुई। समापन के अवसर पर भगवान राम की आरती कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

मां मनसा देवी मंदिर में रखे हुए श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति, छोलिया नृत्य और घोड़ाा बग्गी पर बैठे राम दरबार यात्रा का मुख्य आकर्षण थे।

इस मौके पर मां मंसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने बताया कि विगत 500 वर्षों से भगवान राम के मंदिर की प्रतिक्षा कर रहे थे। 22 जनवरी को उनका यह इंतजार खत्म हो रहा है।

यात्रा में भाजपा नेत्रा दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, जिला प्रमुख आरएसएस सौरभ, पूर्व मेयर उषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, रवि साहनी, प्रभात साहनी, डॉ. यशपाल रावत, गगन कांबोज, आकाश कांबोज, बिट्टू राणा, कैलाश पुजापिति, राजकुमार प्रजापति, सर्वेश शर्मा, पुष्कर बिष्ट सहित हजारों की संख्या में पुरुष/महिलायें शामिल हुए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles