spot_img
spot_img
Sunday, July 19, 2026
spot_img

काशीपुर : सीडीओ विशाल मिश्रा ने किया फिश फीड मिल का निरीक्षण

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज दिनांक 18.09.2023 को विकास खण्ड काशीपुर की ग्राम पंचायत पैगा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उधम सिंह नगर के द्वारा ग्रोथ सेन्टर एवं फिश फीड मिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ग्रोथ सेन्टर का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। फिश फीड मिल में स्थापित मशीनों से मछलियों के लिए फीड का उत्पादन किया जायेगा

महिला स्वयं समहों एवं मत्स्य विभाग के मध्य, एमओयू / अनुबन्ध किये जाने की जानकारी सीडीओ मिश्रा को दी गयी। उक्त योजना में 13 लाख की लागत से निर्माण किया गया है। प्रोजेक्ट को कजेन्स (केन्द्राभिसरण) के द्वारा मत्स्य विभाग एवं मनरेगा से बनाया गया है। सीडीओ द्वारा मत्स्य विभाग एवं खण्ड विकास अधिकारी काशीपुर को निर्देशित किया गया कि, समरत औपचारिक आवश्यकता को पूर्ण करते हुये 02 अक्टूबर ( गांधी जयंती) से पूर्व महिला स्वयं सहायता समूह की सहायता से उत्पादन प्रारम्भ कर दिया जाये।

निरीक्षण के दौरानकुन्दन सिंह बिष्ट खण्ड विकास अधिकारी, अर्जुन कश्यप ब्लॉक प्रमुख काशीपुर, संजय कुमार सहायक खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, उपकार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles