spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

काशीपुर : गांववालों ने किया वन विभाग की टीम पर हमला, सरकार गाड़ी तोड़ी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आरक्षित वन क्षेत्र जुड़का, गाँधीनगर खत्ता में खाई खुदान का कार्य कर रही वन विभाग की टीम पर गांववालों ने हमला कर दिया। गांववालों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया तथा वन विभाग की सरकारी गाड़ी तोड़ डाली। सब डीएफओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 14 नामजद सहित कई अज्ञात गांववालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के सबडीएफओ मनीष जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 19.03.2025 की शाम के लगभग 04ः30 बजे वह अपने अधिनस्थ स्टाफ जितेन्द्र प्रसाद डिनरी वन क्षेत्राधिकारी, रामनगर रेंज संदीप कुमार वन वीट अधिकारी जुड़का बीट, नवीन चन्द्र अनुभाग अधिकारी जुड़का, मोहन चन्द्र पाण्डे वन दरोगा, मौ. इमरान वन दरोगा एवं वन सुरक्षा बल के कर्मचारियों तथा रामनगर रेंज के वन कर्मियों के साथ जुड़का में वृक्षारोपण हेतु चल रहे अग्रिम मृदा कार्य के निरीक्षण के लिए पहुंचे।

उन्होंने बताया कि अग्रिम मृदा कार्य हेतु किराये की जेसीबी से प्लॉट के चारो तरफ खाई खुदान किया जा रहा था। तभी गाँधीनगर खत्तो के ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम एवं जेसीबी चालक पर हमला कर दिया गया, जिसमें वन विभाग का राजकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा वीट वाचर रसपाल सिंह के दाहिने कोहनी पर पत्थर मारकर घायल कर दिया गया, इसके साथ ही किराये पर ली गयी जेसीबी मशीन चालक अरुण सैनी पुत्र रमेश सैनी निवासी दोहरी परसा, तहसील काशीपुर को बुरी तरह घायल कर दिया तथा टीम के साथ महिला वन कर्मचारियों से भी गाली गलौच कर अभद्रता की गयी।

मनीष जोशी ने बताया कि आक्रमणकारियों में से कुछ व्यक्तियों को उनके द्वारा भली भाँति पहचान लिया गया, शेष 10-15 लोगों के मुँह पर कपड़ा बंधा था, आक्रमणकारियों में से एक महिला द्वारा भी पत्थर बाजी की गयी। पहचाने गए आक्रमणकारियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. मलकीत सिंह पुत्र रणधीर सिंह उर्फ धारा
2. राजा सिंह पुत्र साहब सिंह
3. बिल्ला पुत्र रणधीर सिंह उर्फ धारा
4. हरविन्दर सिंह उर्फ हीरा पुत्र गुरमुख सिंह
5. राणा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह
6. जोधा सिंह पुत्र सतनाम सिंह उर्फ कतली
7. महताब सिंह पुत्र रंजीत सिंह
8. बिल्ला पुत्र महेन्दर सिंह
9. लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू पुत्र मंगा सिंह
10. धन्नू सिंह पुत्र इन्दर सिंह
11. करनैल सिंह पुत्र लाठी
12. बिट्टू पुत्र कश्मीर सिंह
13 . निक्की पत्नी सतनाम सिंह उर्फ कतली निवासीगण गाँधीनगर खत्ता, तहसील काशीपुर जिला उधम सिंह नगर तथा
14. गोई पुत्र बिट्टू सिंह निवासी गुलजारपुर, तहसील काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर तथा 10-15 अन्य अज्ञात जो मुँह पर कपड़ा बांधे थे। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएसएस की धारा 115(2), 121(1), 132, 190, 191(2), 221, 324(3), 352 के तहत मुमकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई चन्दन सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles