spot_img
spot_img
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

जसपुर : अवैध शराब के विरुद्ध चला कोतवाल का डंडा

(सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने 4 भट्टियां तोड़ 20 हजार लीटर लहन नष्ट कर 70 लीटर कच्ची शराब की बरामद)

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद): नशा मुक्ति अभियान के तहत पतरामपुर क्षेत्र के जंगल में छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब बनाने की चार भट्टियां तोड़ी और मौके से 70 लीटर शराब बरामद कर हजारों लीटर लहन नष्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी एवं एसपी चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में आज प्रातः उनके नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा पतरामपुर क्षेत्र के जंगल में अलग- अलग स्थानो पर छापा मारकर 4 कच्ची शराब बनाने की भट्टियाँ तोडी और मौके से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर लगभग बीस हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई भी शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में सीओ वन्दना वर्मा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसएसआई अनिल कुमार, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई विनय मित्तल, एसआई सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबिल अवधेश कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles