spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

लालकुआं : सफाई के बहाने वाटर पार्क में ले जाकर करवाया दुष्कर्म

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : एक यवुती ने 3 युवकों पर स्विमिंग पूल की सफाई के बहाने बिन्दुखत्ता में बने एक वाटर पार्क में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लालकुआं निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे नगर निवासी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे बिन्दुखत्ता में बने एक वाटर पार्क में बने स्वीमिंग पूल की साफ सफाई कराने को कहकर अपने साथ लेकर गया। इस दौरान वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। वहीं जो युवक उसे वहां लेकर गया था उसने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और चुपचाप खड़ा रहा। युवती ने दोनों लोगों के चुंगल से बचने की बहुत कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह व्यक्ति मुझे धोखे से वहां पर लेकर गया था।
युवती की तहरीर के आधार पर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। आज सीओ प्रमोद शाह व कोतवाल संजय कुमार ने वाटर पार्क का निरीक्षण किया और कई लोगों से पूछताछ भी की। सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles