spot_img
spot_img
Wednesday, July 1, 2026
spot_img

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने संस्कृत पाठशाला के छात्रों वितरित किये गर्म कम्बल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा मौहल्ला किला स्थित संस्कृत पाठशाला में कंपकपाते सर्द मौसम को देखते हुए छात्रों को गर्म कंबलो का वितरण किया गया।

इस दौरान लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष अनुराग सोलंकी एवं सचिव गौतम मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्द मौसम के चलते छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा। जिसके चलते आज लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर का एक छोटा सा प्रयास है। ज्ञात रहे कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा पूर्व के दिनों में भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य किए हैं। जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए, आई कैंप लगाए गए , सर्द मौसम में अलाव जलाए गए एवं जगह-जगह बेसहारा लोगों के लिए कम्बलो का वितरण किये गए तथा विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण भी किए गए

इस दौरान कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सरित चतुर्वेदी, धीरज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, रूपेश अग्रवाल, पुनीत शर्मा सहित तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे व संस्कृत पाठशाला के संरक्षक संजय चतुर्वेदी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles