spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

काशीपुर : पेपर मिल में गाड़ी पर तिरपाल लगा रहे क्लीनर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में स्थिति एक पेपर मिल में पेपर लोड करने के बाद ट्रक पर तिरपाल लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गाड़ी के क्लीनर की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जसपुर रोड पर स्थित एक पेपर मिल से मुरादाबाद के ग्राम जटपुरा स्थित गोल्डन ट्रांसपोर्ट के ट्रक संख्या यूपी 21 सी 5545 में बुधवार को मिल का तैयार क्राप्ट पेपर रोल लोड किया जाना था। ठाकुरद्वारा के ग्राम नाखूनका निवासी ट्रक चालक अय्यूब अली मंगलवार की शाम को ट्रक मिल में खड़ा कर अपने घर आ गया और अपने क्लीनर शिवपाल सिंह (22 वर्ष) पुत्र सोमपाल सिंह निवासी ग्राम गक्खरपुर, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद को ट्रक पर छोड़ गया। बुधवार सुबह ट्रक में पेपर रोल लोड कर उस पर तिरपाल लगाने शिवपाल जैसे ही ट्रक के ऊपर चढ़ा तो उपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन पर उसका हाथ लग गया और तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिससे शिवपाल की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मिल कर्मियों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायरकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मिल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ट्रक चालक अय्यूब अली ने बताया कि उसका क्लीनर शिवपाल करीब 20 दिन पूर्व ही उसके पास आया था। वह अविवाहित था और चार भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन पेपर मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles